बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के लोगो ने बेरमो के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी का किया स्वागत।
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बैनर तले जिला ध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी के नेतृत्व में मंगलवार को बोकारो जिला के बेरमो थाना के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नित्यानंद महतो से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया गया. संघ के पदाधिकारियों ने शॉल ओढाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर नये थाना प्रभारी का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी ने कहा कि नवनियुक्त थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी. पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से आम लोगों के साथ -साथ स्वर्णकार व व्यावसायिक वर्ग में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा. स्वर्णकार संघ पुलिस-प्रशासन को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव सहयोग देगा। वहीं, थाना प्रभारी श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक का सामंजस्य जरूरी है. आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है. इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं. पुलिस अपराध एवं अपराधियों के लिए है, आम लोगों के लिए पुलिस प्रशासन भी आम इंसान की तरह ही है। थाना प्रभारी श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक का सामंजस्य जरुरी है. कहा कि आम लोगों के सह योग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है। इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं. पुलिस अपराध एंव अपराधियों के लिए है।आम लोगों के लिए पुलिस प्रशासन भी आम इंसान है। मौके पर प्रेम सोनी, कन्हैया सोनी,अनिल सोनी,शिवनंदन वर्मा, नवीन कुमार सोनी, शंकर सोनी, विश्वमार्यम कुमार आर्य, विकास वर्मा, अमन सोनी, रवि सोनी, राजेश सोनी, सुदर्शन सोनी, सुधीर सोनी, दीपक सोनी, विकास सोनी आदि लोग मौजूद थे।