राकोमयू स्वांग – गोविंदपूर फेज दो परियोजना के नये पीओ साथ परिचयात्मक बैठक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

राकोमयू स्वांग – गोविंदपूर फेज दो परियोजना के नये पीओ साथ परिचयात्मक बैठक

 

 

बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग – गोविंदपूर फेज दो परियोजना में नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी के साथ श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक मानव संसाधन संविराज सिंह ने की। संगठन के सदस्यों द्वारा नये पीओ त्रिवेदी को बुके देकर परियोजना में पदस्थापना होने पर स्वागत किया गया। वही मानव संसाधन विभाग के अधिकारी सिंह को भी बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि और प्रबंधन के लोग ने क्षेत्र के जनप्रिय जनप्रतिनिधि व पूर्व मंत्री रहे माधवलाल सिंह के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति का प्रार्थना किया। यहां क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात प्रबंधन के कार्यरूप से खुश रहते हैं तब मजदूर प्रतिनिधि भी हर्षित रहते, उन्होंने प्रबंधन को अश्वस्त किया कि औधोगिक संबंध में खटाश प्रबंधन की ओर से नही आई फिर श्रमिक संगठन के द्वारा भी सकरात्मक सहयोग देने का कार्य होगा।पीओ ने कहा कि कथारा क्षेत्र में कार्य करने का पूर्व में अनुभव रहा है। जारंगडीह परियोजना में खान प्रबंधक के रूप में सेवा देने के साथ सीसीएल के कई क्षेत्र में सेवा देने का कार्य किया हूं। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद, सचिव धनंजय सिंह, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, ललन राम, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश राम महतो, कृष्णदयाल सिंह, शाखा के सहायक सचिव अजय राम, नरेश राम महतो, मुकेश कुमार चौहान, मुकेश साव, आशीष मार्था, मंसू कुमार, मनोरंजन कुमार मंडल, ऊदल कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!