कथारा वासरी में मजदूर संघ और प्रबंधन की बैठक, एरियर-पदोन्नति समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा वासरी में मजदूर संघ और प्रबंधन की बैठक, एरियर-पदोन्नति समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बोकारो जिला के कथारा वासरी परियोजना कार्यालय में सोमवार 8 जून 2026 को प्रबंधन और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मजदूरों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बोकारो के कथारा वासरी में आज मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में दसवें वेतन समझौते का एरियर, संडे का भुगतान, पदोन्नति में देरी और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दे उठे। प्रबंधन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव वरुण कुमार सिंह शामिल हुए। संघ की ओर से बताया गया कि वासरी मजदूरों को दसवें वेतन समझौते का एरियर अब तक नहीं मिला है। रविवार को किए गए काम का भुगतान भी लंबित है। साथ ही समय पर पदोन्नति नहीं होना, कार्यस्थल पर पीने के पानी की कमी और ड्रेन क्लीनिंग व रिपेयर-मेंटेनेंस न होने का मुद्दा भी उठाया गया।परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रबंधन इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अभियंता आनंद पासवान भी मौजूद रहे। यूनियन की तरफ से क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, शाखा अध्यक्ष रंजीत मंडल, सचिव मोहम्मद मोईन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद तेजारथ, अशोक कुमार ओझा, अनिल सिंह, मोहम्मद सिकंदर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!