जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, एवं सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह धौलपुर का मासिक निरीक्षण किया गया
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालना में आज दिनांक 27.05.2026 को अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण दौरान न्यायिक अधिकारीगणों ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी साथ ही बंदियों से उनके केस स्टेटस, अधिवक्ता, एव स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी जानकारी प्रदान की। इस संबंध में न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संबंधित अधिवक्तागणों/जेल अधीक्षक को बंदियों की जो भी समस्याएं हैं, उन समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के भी निद्रेश दिए साथ ही निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी बंदी के साथ अमानवीय व्यवहार न हो तथा उन्हें उनके विधिक अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए साथ ही रसोईघर में भी बंदियों के लिए उपलब्ध नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण दौरान जिला कारागृह धौलपुर में मुलाकात कक्ष/स्थान पर संचालित लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान न्यायिक अधिकारीगणों ने लीगल एड हेल्प डेस्क पर तैनात अधिवक्तागणों व पैरा लीगल वालंटियर्स से बातचीत की और यह जाना कि प्रतिदिन आने वाले फरियादियों की समस्याओं को किस प्रकार दर्ज और निस्तारित किया जा रहा है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि हेल्प डेस्क पर आने वाले हर पात्र व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सलाह और वकील उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है या नहीं एवं लीगल एड हेल्प डेस्क पर संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों, फॉर्मेटों की भी जांच की गई। न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संबंधित अधिवक्तागणों/अधिकार मित्र को रजिस्टरों एवं फॉर्मेटों में एंट्रीज को नियमानुसार और प्रतिदिन अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए गए ताकि पारदर्शी डेटा उपलब्ध रह सके। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इस मौके पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रेखा यादव, प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डण्डौतिया, चीफ एलएडीसी अमित कमठान डिप्टी चीफ एलएडीसी पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी दीपक सिकरवार, आराधना शर्मा, इत्यादि सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर