अक्षत कलश यात्रा का दामजीपुरा में मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत।

अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर भगवान श्री राम जी की जन्मभूमि अयोध्या से आए पवित्र अक्षत कलश के निमित्त एक भव्य,अक्षत कलश यात्रा का आयोजन।

अक्षत कलश यात्रा का दामजीपुरा में मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत।

लोकेशन दामजीपुरा
संवाददाता इदरीश विरानी

श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के विराजमान होने के उत्सव का निमंत्रण घर घर पहुंचाने के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का आगमन रविवार को दामजीपुरा ग्राम में हुआ। जिसमें सभी भक्तों का मुस्लिम समुदाय के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अक्षत कलश यात्रा बजरंग मंदिर निकली गई,जो बाजार चौक माता मंदिर होते हुए गांव के मुख्य मार्ग होते हुए वापस बजरंग मंदिर में पहुंची।कलश यात्रा में महिलाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया, मंदिर में प्रभु श्री राम जी एंव हनुमान जी की आरती कर कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम को गौ रक्षक के प्रांत सयोजक कृष्ण कांत गवांंडे जी ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।मंदिर में कलश का पूजन कर रखा गया राम जन्म भूमि मन्दिर से आये निमंत्रण को आमजन द्वारा स्वीकार किया गया।
राम मंदिर निर्मान को लेकर सभी लोगो में खुशी और उमंग रहा।

सभी हिन्दू संगठनो द्वारा यह पूजित अक्षत प्रत्येक घरों में भेजे जाएंगे। आजाद सिंह राजपूत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!