अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश को करमडीह राम जानकी मंदिर में किया गया स्थापित
पलामू :
अयोध्या में नव निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी सनातन धर्मावलंबियो को सहभागी बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि से प्राप्त पूजित अक्षत कलश गुरुवार को बुढ़ीखाड़ कोईरियाडीह से गाजे-बाजे के साथ करमडीह के राम भक्तो नें बुढ़ीखाड़ से करमडीह के रास्ते में आये सभी देव स्थल का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन व पूजा अर्चना के लिए राम जानकी मंदिर करमडीह लाकर रखा गया।
इसी तरह बारी-बारी से प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव के धार्मिक स्थल पर श्रद्घालुओं को दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लाकर रखा जाएगा।
पूजित अक्षत कलश ले जाने के दौरान राजमोहन सिंह,विकास कुमार सिंह,सुदर्शन सिंह डाॅ. मधेश्वर सिंह डाॅ. धनंजय सिंह,साकेत सोनी,कुंडल सिंह,प्रिंस कुमार सिंह,बबलू सिंह सहित सैकड़ों राम भक्त शामिल रहे।