आज दिनांक 15 दिसंबर को भारत रत्न, राष्ट्र निर्माता, त्याग के प्रतिमूर्ति, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर

गोला गोकर्णनाथ खीरी
आज दिनांक 15 दिसंबर को भारत रत्न, राष्ट्र निर्माता, त्याग के प्रतिमूर्ति, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर जनपद लखीमपुर में कांग्रेस जनों ने कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया

 

इसी कड़ी में कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी गोला गोकर्णनाथ में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में प्रातः 11:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दर्जनों कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गोष्ठी पर वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल ना होते तो भारत का नक्शा ऐसा ना होता सरदार वल्लभभाई पटेल ने इतिहास से लेकर भूगोल बदलने काम किया जब तक यह देश रहेगा तब तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा रहेगी गोष्ठी के उपरांत केन गोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज गोला में स्थापित प्रतिमा पर दर्जनों लोगों के साथ पहुंचकर के माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए गए कार्यक्रम में प्रेम कुमार वर्मा जिला महासचिव, अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता, मतीन शाह ब्लॉक अध्यक्ष, अजीत जैन, युवा नेता अफजल शाह ,फकीर मोहम्मद, रेहान भाई, विनोद पटेल, यतीश शुक्ला, शैलेन्द्र पटेल, विद्यासागर गुप्ता, पंकज पटेल, नंदकिशोर वर्मा , विक्रम पटेल,रेयान शाह, अजय शुक्ला उर्फ गुड्डू आदि जन उपस्थित रहे।
R9 भारत
आयुध शुक्ला प्रिंस के साथ नवीन गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!