जिला संवादाता जशपुर छ.ग. से सुनिल यादव की रिपोर्ट
आठ बार के कांग्रेसी विधायक को हराने वाली शेरनी पहुंची लुड़ेग
पत्थलगांव/लुड़ेग

विधनसभा क्षेत्र लुड़ेग में आज आठ बार के विधायक को पराजित करने वाली शेरनी गोमती साय का लूडेग की धरा पर प्रथम नगर आगमन हुआ आज लुड़ेग में मेले जैसा माहौल में गोमती साय का विजय जुलूस निकाला गया लुड़ेग प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य कर्मा, बाजे गाजे, ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया गोमती साय के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला गोमती साय का विजय जुलूस की भव्यता देखते ही बन रही थी जगह-जगह लोगों द्वारा फूलमालाओं एवं फुल बरसाकर नवनियुक्त विधायक गोमती साय का स्वागत किया गया ।गोमती साय को गांव में लड्डुओं से भी तौला गया। गोमती साय के स्वागत के लिए पूरा लुड़ेग को बीजेपी झंडा,बैनर पोस्टर से पाटकर दुल्हन की तरह सजाया गया था। गोमती साय द्वारा सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए विनम्रता पूर्वक हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। गोमती साय के जुलूस को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। डीजे की धुन पर महिला मंडल के भाजपा कार्यकर्ता थिरकते नजर आ रहे थे। पूरा नगर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान होता रहा।