उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही में, नानकमत्ता क्षेत्र में 16.44 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Riport By-रामराजा शर्मा ,उधम सिंह नगर

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधमसिंह नगर द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत श्रीमान क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी व रोकथाम हेतु थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा दिनांक 13/11/2022 को दौराने चौकिंग मुखबिर की सूचना पर साहनी नर्सरी के सामने कच्चे रास्ते पर प्रतापपुर ग्राउन्ड पर वाहन संख्या-DL-11-CA-2123 स्कार्पियों सहित अभियुक्त निशान सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी मिलकमाफी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर के कब्जे से 16.44 ग्राम स्मैक अवैध बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा मे मु0अ0सं0- 264/2022 धारा 8/21/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। पूछताछ पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह स्मैक पहाड़ के लड़कों तथा चम्पावत पिथौरागढ़ आदि पहाड़ी क्षेत्र में तस्करी करता है। पहाड़ के लोग स्मैक के अच्छे कीमत दे देते है तथा वहां नशा करने के काफी आदि है। अभियुक्त को आज मा0 न्या) के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरूद्ध पूर्व में NDPS ACT व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है।

आरोपी का नाम पता –

निशान सिंह पुत्र स्व महेन्द्र सिंह निवासी मिलकमाफी थाना नानकमत्ता
जिला उधमसिंहनगर।

बरामदा माल-

16.44 ग्राम अवैध स्मैक मय वाहन संख्या-DL-11-CA-2123 स्कार्पियों

आपराधिक इतिहास-

1-FIR NO- 615/2003 धारा 60 EX ACT

2- FIR NO-1366/06 धारा 60 EX ACT

3- FIR NO-1997/2007 धारा 60 EX ACT

4- FIR NO- 83/2008 2007 धारा 60 EX ACT

5- FIR NO- 06/2008 धारा 2/3 गुण्डा निय(अधि

6- FIR NO- 113/15 धारा धारा 60 EX ACT

7- FIR NO-11/17 धारा 110 G CRPC

8- FIR NO- 10/17 धारा 2ख 3 गुण्डा निय0अधि 9- FIR NO- 189/2018 धारा 08/22 NDPS Act

10- FIR NO- 244/2019 धारा 13 G ACT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!