अंकुर जिंदल राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा नदबई के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

भरतपुर 13 फरवरी

अंकुर जिंदल राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा नदबई के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

भरतपुर. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा नदबई की बैठक यादव चन्द लवानियां संरक्षक मंडल सदस्य व पूनम चतुर्वेदी प्रदेश महिला मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह जिलेदार द्वारा की गई। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सभाध्यक्ष अशोक लवानियां उपस्थित रहे।
राजेन्द्र सिंह जिलेदार के जिला मंत्री चुने जाने पर ब्लॉक अध्यक्ष पद रिक्त होने पर सर्वसम्मति से अंकुर जिंदल को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही कपिल देव लवानियां को ब्लॉक मंत्री एवम रामकरण मीणा को ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। इस अवसर पर
यादव चन्द लवानियां संरक्षक मंडल सदस्य द्वारा अंकुर जिंदल ब्लॉक अध्यक्ष, कपिल देव लवानिया ब्लॉक मंत्री एवम रामकरण मीणा ब्लॉक कोषाध्यक्ष सहित नव गठित मेहनती, ईमानदार और जुझारू युवा टीम को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। श्रीमती पूनम चतुर्वेदी प्रदेश महिला मंत्री ने विश्वास जताया कि कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ युवा ऊर्जा से लवरेज टीम अपने पूर्ण समर्पण के साथ प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के संरक्षण एवं सानिध्य में सटीक तालमेल बैठा कर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी। नव गठित टीम का जिला सभाध्यक्ष अशोक लवानिया एवं सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सभी पदाधिकारियों का साफ माला और पटका पहना कर स्वागत किया गया।बैठक में शिक्षकों की अनेकों समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें प्राथमिकता से हल करने पर बल दिया गया।
इस मौके पर ललितेश कुमार शर्मा, हनुमान सिंह गुर्जर, नंदलाल फौजदार, यशपाल,पृथ्वी सिंह, कुंवर सिंह गुर्जर, राम विजय फौजदार, मौसम कुम्हार, नीरज सिंह सहित संगठन के अनेकों शिक्षक गण मौजूद रहे…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!