गांव मांगरोल में चलाया सफाई अभियान

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे ,उस दिन पूरे भारतवर्ष में दिवाली जैसा माहौल होगा घर-घर दीप जलाए जाएंगे मंदिरों को सजाया जाएगा इस कार्यक्रम के तहत आज गांव मांगरोल में अवंती बाई पार्क को युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा उस पार्क की सफाई की गई,क्योंकि 22 जनवरी को इस पार्क की भी सजावट की जाएगी,भगवान् राम के मन्दिर में विराजमान होने की खुशी मनाई जाएगी,कुछ समाज कंटकों ने अवंती बाई पार्क को गंदगी से पाट दिया था,उसकी सफाई मे शामिल समाजसेवी,एदल सिंह,हेम सिंह, अभिषेक राजपूत,श्याम,अंकित, सौरभ,श्यामू राजपूत,विशाल राजपूत, कान्हा लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे,इसके लिए बजरंगदल जिला सयोंजक मनोज सोनी ने प्रेरित किया, आगामी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आहवान किया