जिला कलक्टर ने बालिका विधालय लखनपुर को किया भवन आवंटित

जिला कलक्टर ने बालिका विधालय लखनपुर को किया भवन आवंटित

नदबई.उप तहसील मुख्यालय लखनपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए जिला कलक्टर भरतपुर डॉ.अमित यादव द्वारा पत्र क्रमांक-एफ 40 (12)सामान्य/2024/7047 के तहत आदेश जारी कर लखनपुर स्थित पुराने अनुपयोगी पशु चिकित्सालय भवन को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए आवंटित किया गया है। समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की पशु चिकित्सालय नवीन भवन मे स्थानांतरित हो जाने के बाद पुराना भवन खाली हो गया था। पुराना चिकित्सालय भवन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आता है। विधालय 12 वीं कक्षा तक होने के कारण जगह का अभाव था इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भरतपुर प्रवास गांव अटारी आने पर पत्र द्वारा अवगत करवाया गया था,इसी क्रम में अब विधालय को भवन आवंटित होने पर क्षेत्र के ग्रामीण सहित समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह,जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव,उपखंड अधिकारी नदबई गंगाधर मीना, तहसीलदार नदबई कैलाश गौतम का आभार प्रकट किया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!