आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धौलपुर के द्वारा राजेश्वरी पब्लिक स्कूल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर माला पहनाकर विचार व्यक्त किए,
वही नगर मंत्री राघवेंद्र परमार ने कहा है कि भारत के 11वें राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। हर साल 15 अक्तूबर को डाॅ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति डॉ. कलाम के प्रयासों के कारण ही उन्हें सम्मान देने के लिए इस दिन विश्व छात्र दिवस मनाते हैं। कलाम साहब दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से भी मशहूर हैं।
मीडिया संयोजक सुमित कांधिल और आकाश दिवाकर ने कहा है की डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम का मिसाइल प्रोग्राम में भारत के अग्रणी देशों में शामिल होने के पीछे उनका बड़ा योगदान रहा। करोड़ों युवाओं के लिए मिसाइल मैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम एक मिसाल बन गए। उनके विचार, उनके दिए अनमोल वचन हर छात्र, युवा और भविष्य बना रहे किशोर के लिए प्रेरणा है।
इस बीच जिला समिति सदस्य धीरेंद्र कुशवाह, नगर उपाध्यक्ष योगेश कुमार, सोशल मीडिया संयोजक सुमित कांधिल ,आकाश बघेल, आकाश दिवाकर, कुनाल, अनुज, आर्यन, हर्ष, देवराज गुर्जर, अरुण, पीयूष, हुमन गुर्जर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l
प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर
बाड़ी धौलपुर