परिवहन एवं आबकारी विभाग के द्वारा चलाया गया वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के चलते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा के आदेशानुसार रीवा जिले में परिवहन विभाग रीवा एवं आबकारी विभाग रीवा की टीम के द्वारा वाहनों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान ऐसे वाहन जिन पर नंबर प्लेट के स्थान पर पदनाम की पट्टियां एवं किसी भी पार्टी या दल का नाम लिखा पाया गया उन वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई इसके अलावा हूटर सर्च लाइट काली फिल्म एवं नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष जांच की गई जांच के दौरान दो वाहनों से चार हूटर एवं तीन वाहनों से 6 सर्च लाइट,12 वाहनो से पदनाम के बोर्ड जप्त किए गये। इसके अलावा सैयुक्त टीम के द्वारा सभी वाहनों को अंदर से भी जांचा गया उनके दरवाजे पीछे की डिक्की आदि खुलवाकर भी वाहनों की सघन जांच की गई, इसी दौरान इंदौर से पंजीकृत वाहन से काफी मात्रा में कपड़े जप्त किए गए जिनकी जांच करने पर संबंधित व्यापारी के द्वारा कपड़ों का जीएसटी सहित बिल प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात उन्हे जाने दिया गया। परिवहन विभाग का यह जांच अभियान रीवा सिविल लाइन थाने के सामने, पीटीइस चौक, रीवा एवं चोरहटा बाईपास, परिवहन चेकपोस्ट चाकघाट एवं परिवहन चेकपोस्ट हनुमना पर एक साथ चलाया गया। चेकिंग के दौरान अन्य प्रदेश से या अन्य जिलों से रीवा जिले में आने वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। सैयुक्त जांच अभियान में रीवा आरटीओ मनीष त्रिपाठी असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर अनिल जैन परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी चाकघाट आरबी सिंह परिवहन चेक पोस्ट हनुमान प्रभारी रवि मिश्र एवं परिवहन उप निरीक्षक अभिमन्यु पाठक,शबनम बेगम, मनोज कुमार बेलवंशी, अभिषेक त्रिपाठी,आशीष शुक्ला एवं परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विधानसभा निर्वाचन के चलते पूरे जिले भर में वाहनों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान अधिसूचना जारी रहने तक निरंतर जारी रहेगा। संयुक्त टीम ने जांच अभियान के दौरान 27 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और 65700 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!