परीक्षा कॉपियां दोबारा जांचने के लिए सौंपा ज्ञापन

डी॰ए॰वी॰डिग्री कॉलेज के बी०एस०सी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नरेश मलिक के नाम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम ज्ञापन दिया। छात्रों की माँग थी की उनकी परीक्षा की कापियाँ दुबारा चेक हो क्यूँकि छात्रों का परिणाम बहुत असंतोषजनक रहा जिसमें अधिकतर छात्र फेल हो गये है।जिसमें छात्र कार्यकर्ता आकाश बालियान ने बताया कि छात्र पिछले कुछ दिनो से कोई कार्यवाही ना होने के कारण बहुत परेशान हो रहे है अगर कोई संतोषजनक परिणाम नही निकलता है तो छात्र विश्वविद्यालय जाएँगे। इस मौक़े पर बहुत सारे छात्र और छात्रायें उपस्थित रहें जिनमे साबिर बालियान,वासु,राहुल, अनुज,आरती , मानसी, स्वाति आदि रहे।

 

रिपोर्टर दीपक कुमार मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!