मुजफ्फरनगर के गांव खरड़ निवासी बीएसएफ का जवान अमित कुमार हुआ शहीद…..

रिपोर्टर दीपक कुमार मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के गांव खरड़ निवासी बीएसएफ का जवान अमित कुमार हुआ शहीद

 

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव खरड़ निवासी बीएसएफ की115वीं बटालियन का जवान अमित कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह के शहीद होने की सूचना मिली है। जवान अमित कुमार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके में तैनात था जो अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा पार से हो रही गतिविधियों को रोकने के क्रम में ड्यूटी पर तैनात था । जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उनकी नोका का संतुलन बिगड़ने के कारण तेज गति से बह रही भागीरथी नदी में पलट गई इस हादसे में बीएसएफ का जवान अमित कुमार नदी के तेज बहाव में बह गया था बताया जा रहा है कि काफी तलाशने के बाद जवान अमित कुमार का शव 36 घंटे बाद बांग्लादेश से मिला है शहीद जवान अमित के के पिता चंद्रपाल सिंह एक किसान है जबकि उसका भाई भीम सिंह भी देश की सेवा में सेना में तैनात है परिवारीजन और ग्राम प्रधान विकास कुमार ने बताया कि परसो यानी 14 अक्टूबर की देर रात लगभग 11 बजे अमित के शहीद होने की सूचना मिली थी जिसका शव आज लगभग 9 बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर पहुंच जाएगा । अमित का भाई भीम सिंह जोकि सेना में ही तैनात है वह शहीद अमित के पार्थिव शरीर के साथ आ रहा है गांव खरड़ से कृष्ण कुमार, करण पाल, प्रधान विकास कुमार और मांगा सहित कई लोग विकास के पार्थिव शरीर को लेने दिल्ली जा रहे हैं। जैसे ही उन्हें अमित के शहीद होने की सूचना मिली थी तो क्षेत्रीय सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान ने शहीद अमित के शव को तलाशने और खरड़ तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान फिलहाल गुजरात दौरे पर हैं
शहीद अमित कुमार अपनी पत्नी बबीता, दो बेटी और एक छोटा बेटे को छोड़ गया है । बड़ी बेटी लगभग 9 वर्ष की बताई जा रही है । घटना की सूचना के बाद पूरा गांव शोक में डूबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!