राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध कट्टा ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा, लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अंतर्गत की कार्रवाई

राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध कट्टा ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा, लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अंतर्गत की कार्रवाई

राजाखेड़ा —-राजाखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कट्ठा 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश, एसपी धौलपुर सुमित मेहरड़ा, एडिशनल एसपी मनोज शर्मा के निर्देशन और सीओ मनिया राजेश शर्मा के निकटतम सुपरविजन में राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे लोकल- स्पेशल एक्ट और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के डोंगरपुर रोड से आरोपी शिवसिंह उर्फ पप्पू (47) पुत्र मानसिंह निवासी छीतापुरा थाना राजाखेड़ा को एक अवैध कट्टा 315 बोर ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और उससे अवैध हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में ये रहे मौजूद-:

कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव के साथ एएसआई वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामरतन, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!