लातेहार प्रखंड के डीही पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

R9 भारत राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से………
लातेहार प्रखंड के डीही पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन……….
………….
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारीकार्य योजनाओं की दी गई जानकारी……………
……………लातेहार


लातेहार प्रखंड के डीही पंचायत में आज दिनांक 18 .12 .23 को आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रखंड प्रमुख श्री परशुराम लोहार द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तारित से देते हुए ग्रामीणों को पंचायत स्तरीय आयोजित शिविर का लाभ उठाने की बात कही गई। आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लाभयूको को लाभ पहुंचाने का है । जिन्हें अब तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं योजनाओं का लाभ नहीं मिला है या किसी अन्य कारण से लाभ से वंचित है वैसे लाभुक यहां आवेदन कर सकते हैं जिसकी जांच कर त्वरित निष्पादित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार श्री मनोज तिवारी ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया साथ ही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ स्वयं ले साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना,गुरु जी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई को कूप योजना ,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना ,सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना ,सोना सबरन धोती साड़ी योजना, आदि योजनाओं की विस्तारित से जानकारी दी गई है।
..इस दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए इसमें विभिन्न आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी विभाजन प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से 05 और लाभुकों के बीच जॉब कार्ड ,02लाभुकों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,04 छात्रों के बीच साइकिल के लिए स्वीकृति पत्र,04 लाभुको को पौधा, 05 लाभुकों के बीच बिरसा सिंचाई कूप सर्वधान योजना के तहत स्वीकृत पत्र ,09 लाभुकों के बीच धोती _साड़ी ,
01 लाभुक के बीच सर्वजनपेंशन योजना,10 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ,बरसा सिंचाई को योजना ,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की विस्तारित पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रशिम लकड़ा ,जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!