भरतपुर 13 फरवरी
अपनी मांगों को लेकर लखनपुर में ग्रामीणों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

भरतपुर.नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे आगामी बजट मे उप तहसील कार्यालय को तहसील कार्यालय में क्रमौन्नत करने व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थापना की मांग को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के सानिध्य में ग्रामीणों द्वारा उप तहसील परिसर में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। महेश लखनपुर ने बताया की उप तहसील कार्यालय से 44 राजस्व गांव जुडे हुए हैं तहसील होने से किसानों के सारे कार्य यही पर होने से काफी सहूलियत मिलेगी एवं न्यायिक कोर्ट खुलने से आमजनता को न्याय सुलभ होगा। इस अवसर पर मोहन प्रधान हंतरा,रजत हंतरा,शिवदयाल शर्मा, यदुवीर सिंह,चरनसिंह हौंता,पुष्पेंद्र बछामदी,कान्हा अग्रवाल,नवनीत आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे…!!
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे