खबर राजाखेड़ा।तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल भतीजी की शादी के लिए रोका देने जा रहे थे बाइक सवार

खबर राजाखेड़ा।तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल भतीजी की शादी के लिए रोका देने जा रहे थे बाइक सवार

राजाखेड़ा-: थाना क्षेत्र से लगती उत्तर प्रदेश की सीमा में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घटना के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में ईलाज के लिए नजदीकी राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने एक युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का राजाखेड़ा सीएचसी पर उपचार जारी है। घटना को लेकर अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्मलाल निवासी रतन बसई मध्य प्रदेश ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे बाइक द्वारा परिवार से रिश्ते में लगती भतीजी के लिए उत्तर प्रदेश के गांव मालोनीखेड़ा में शादी के लिए रोका देने जा रहे थे तभी राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर से आगे उत्तर प्रदेश की लगती सीमा में एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य परिवारीजन दोनों घायलों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए लेकर आए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने गम्भीर रूप से घायल छोटू (24) पुत्र गणेश लाल निवासी रतनबसई मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल वीरेंद्र पुत्र ब्रह्मलाल का ईलाज राजाखेड़ा सीएचसी पर जारी है। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!