रिपोर्ट- शिवम पचौरी
ब्यूरो चीफ आगरा,
आगरा अपडेट:-
खेरागढ़ ,तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल,

आगरा! खेरागढ़ में करीब साढ़े 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार में आगरा की ओर से आ रही अज्ञात बुलेरो ने भिलावली मोड़ के समीप बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने 35 वर्षीय धनीराम पुत्र लालसिंह निवासी बुरहरा खेरागढ़ को मृत घोषित कर दिया व 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र बच्चू सिंह, एवं 32 वर्षीय दिनेश पुत्र रघुवीर की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर किया गया जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है।