बरवर खीरी
जन यातायात जागरूकता अभियान चला कर आम नागरिकों एवं वाहन स्वामियों को किया गया जागरूक

यातायात नियमों के प्रति वाहन स्वामियों को जागरूक करने के लिए तारावती रंजीत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों व बरवर पुलिस चौकी प्रभारी मय हमराह एवं अध्यापक गणों द्वारा जन यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी नवीन कुमार द्विवेदी ने आम नागरिकों व्यापारियों को यातायात नियमों को समझाते हुए कहा कि सड़क पार करते समय इधर उधर वाहनों को देख कर ही सड़क को पार करें और बहीं वाहन स्वामियों को वाहन से संबंधित सभी कागजात के महत्व को बताते हुए कहा ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, वाहन बीमा, फिटनेस एवं प्रदूषण कार्ड अपडेट रखने की अपील की। चौकी प्रभारी नवीन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि बाहर के जरूरी कागजात के अभाव में किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी मुआवजा देने से साफ इनकार कर देती हैं। जिससे पीड़ित व्यक्ति/परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस स्टाफ व स्कूली बच्चों के द्वारा गुलाब का फूल देकर दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठकर ना चलने की अपील की एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाने व शराब पीकर नशे की हालत में वाहन न चलाने ओवरलोड माल वाहन पर सवारी न बैठाएं,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील की गई। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी नवीन कुमार द्विवेदी बरवर चौकी प्रभारी थाना पसगवां जनपद खीरी उ0नि0 उमाशंकर सिंह, का0 कपिल कुमार, अभिषेक पाण्डेय, गुलफाम अली, टिंकू कुमार, संदीप गुर्जर एवं काफी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।
R9 भारत टीवी रामू सिंह