बीहड़ वनांचल क्षेत्र पहुँचकर घर घर जाकर जनसम्पर्क कर रहे भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह

 

बीहड़ वनांचल क्षेत्र पहुँचकर घर घर जाकर जनसम्पर्क कर रहे भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह

 

खैरागढ़ – वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम समुंदपानी, बकरकट्टा, सरोधी, कुम्हरवाड़ा, गेरुखदान, बंजारपुर, बरवाही, कोपरो, चोभर, रामपुर, जामगांव व आमगांव पहुँचकर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने भाजपा के समक्ष में आशीर्वाद मांगा बता दें कि वनांचल क्षेत्र में पहुचते ही भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह का आत्मीय स्वागत ग्रामवासियों द्वारा किया गया तथा ग्रामीणों ने बारी बारी से से भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह के पास अपने क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराते हुए बताया कि विगत पांच वर्षों से वनांचल क्षेत्र में विकास कुछ नही हुआ बल्कि सिर्फ आश्वासन के सहारे ही वनांचल क्षेत्र को सिर्फ ठगा जा रहा है पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह को अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि सिर्फ केंद्र सरकार के सहारे ही ग्राम पंचायतों का कार्य संपादन किया जा रहा है राज्य सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों को कोई राशि नही दिया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो गया है जिस पर भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पंचायतों में विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष टीके चंदेल, निजाम सिंह मंडावी मंडल अध्यक्ष पारस ठाकरे, मंडल महामंत्री ललित सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष आनंद सिन्हा, जीवन मेरावी, रामपुर सरपंच महेंद्र यादव, युवराज पटेल, शत्रुहन साहू, सतीश वर्मा, संतोष ठाकुर, तुलसी यादव देव सिंह ठाकुर आसमीर खान, ओल लाल साहू, गोपी बंजारे, टोपलाल यादव, संतोष यादव, शिव यादव, बुधारी मरकाम, गोपाल चौरे, संतु धरमगढ़े सहित समस्त कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!