ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बिहीया पीरो स्टेट हाईवे पथ पर तेंदूनी गांव के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क पार करने के दौरान एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक तेंदूनी गांव निवासी हरिहर शाह उर्फ हरि शाह के पुत्र बबलू शाह उर्फ पिंटू शाह 32 वर्ष बताया जा रहा है बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर रहा था कि अचानक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सड़क जाम कर दिया ग्रामीण सड़क पर ब्रेकर बनाने और ट्रक को पकड़ने के साथ-साथ मुआवजा देने की भी मांग कर रहे थे सूचना मिलने पर जगदीशपुर C O अजय कुमार और जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण लोगों को समझने और शांत करने में जुटे हुए हैं घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया देर रात तक ग्रामीणों ने परिचालन को बंद रखा

R9 भारत जगदीशपुर सुधीर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!