राजाखेड़ा,,ग्राम पंचायत बसइकारे को यथावत रखने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

राजाखेड़ा,,ग्राम पंचायत बसइकारे को यथावत रखने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

धौलपुर – राजाखेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत बसईकारे के गांव हनुमान का पुरा, बीचकापुरा,बसईकारे, सिहोली, माधोपुरा, जैतपुर, को बसईकारे में ही रखने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कसाना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला अध्यक्ष संजय कसाना एवं गांव के लोगों ने बताया कि हमारी पंचायत के इन सभी गांवों की दूरी बिल्कुल नजदीक है,पंचायत हैड क्वाटर तक आने जाने में सहूलियत मिलती है और कोई परेशानी नहीं होती है। जिला कलेक्टर से मांग की है कि हमारी ग्राम पंचायत बसईकारे को यथावत ही रखा जाए इसमें कोई फेरबदल नहीं की जाए। ज्ञापन देने वालों में
राम सिंह जुगाड़ी, मान सिंह, रघुवीर सिंह, रामबिलास सिंह,वार्ड पंच रामखत्यार सिंह, पूर्व वार्ड पंच महाकम सिंह ,ओमवीर सिंह, अतवीर सिंह, विरान सिंह,वीपी सिंह, बृजेश,यशपाल सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, मोनू सिंह, अमर सिंह, राकेश, सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!