राजाखेड़ा पुलिस थाना के द्वारा ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई,तीन मजनुओं को किया गिरफ्तार

राजाखेड़ा पुलिस थाना के द्वारा ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई,तीन मजनुओं को किया गिरफ्तार, राजाखेड़ा ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई करते हुए महिला एवं छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले मजनू को गिरफ्तार किया, भरतपुर महानिरीक्षक राहुल प्रकाश धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा व्रत अधिकारी मनिया राजेश शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत पुलिस थाना राजाखेड़ा ने महिला एवं छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले तीन मजनूओ को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रामकिशन यादव थाना राजाखेड़ा के नेतृत्व में टीम गठित कर चलाए जा रहे ऑपरेशन गरिमा के तहत दिनांक 11 2 2025 को थाने से रवाना होकर पिनाहट रोड पर पहुंचा जहां पर सिविल जाप्ता को स्कूलों से छात्राओं की छुट्टी होने पर उनका पीछा करने वाले गलत कमेंट करने वाले छींटाकशी करने वाले पर नजर रखी गई तो स्कूल की छुट्टी होने के बाद गुजर रही स्कूली छात्राओं पर तीन बाइक सवार मजनुओं ने मुंह से सीटी मारी वह छात्राओं की तरफ अश्लील इशारे किए जो छात्राओं को असहज कर रहे थे। जिनको पुलिस जाप्ता ने रोका तो तीनो मजनूओ होने भागने की कोशिश की जिनको जिनको पकड़ कर धारा 126 / 170 BNSS मैं गिरफ्तार किया गया। पोकेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह जाति निषाद उम्र 18 साल निवासी कोरी खेड़ा थाना करावली जिला आगरा। देव पुत्र मुन्ना जाति निषाद उम्र 20 साल निवासी कोरी खेड़ा थाना करावली आगरा। मोहन पुत्र बॉबी जाति निषाद उम्र 20 साल निवासी कोरी खेड़ा थाना किरावली आगरा। पुलिस टीम थाना अधिकारी राम किशन यादव हेमराज जितेंद्र सिंह हरिओम पुलिस टीम मौजूद रही। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा