हत्या कर साक्ष्य छुपाने के मामले में एक गिरफ्तार ।।
यह मामला ओझा मठिया का ।।
मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार की रिपोर्ट ।
बुधवार के दिन विशेष छापेमारी में हत्या कर साक्ष्य छुपाने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार । यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 308/24 दिनांक 02/08/24 धारा 302,201,120(बी),34 भा.द.वि. के प्राथमिकी अभियुक भूटी साह उम्र करीब 28 वर्ष पिता रूपनारायण साह साकिन ओझा मठिया वार्ड नंबर 14 को गिरफ्तार कर मेडिकल जांचों उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।कांड के अनुसंधानकर्ता एस आई प्रमोद कुमार प्रभाकर ने कहा कि इस मामले में कुल 08 अभियुक्त हैं।जिसमें 06 अभियुक्त केश सत्य पाया गया।दो अभियुक्त जांच में है।एक अभियुक्त छोटेलाल साह पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।