आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली।
संवाददाता इदरीश विरानी
दामजीपुरा/आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर ग्राम दामजीपुरा में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का आयोजन शासन के आदेश अनुसार किया गया।

रैली दामजीपुरा हाई स्कूल के बच्चो के द्वारा निकाली गई,जो हाजी मार्केट होते हुए बस स्टेंड माता मंदिर होते हुए वापस स्कूल प्रांगण पहुंची।
जहा ग्रामीणों को वोट के प्रति जागरूक किया साथ ही वोट अपना कितना कीमती है वोट के महत्व भी बताए।
स्कूली बच्चों के द्वारा रैली में मतदान से संबंधित जन जागरुकता के नारे भी लगाए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे