अवैध हथियार एक पचफैड़ा 315 बोर मय 10 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक पिस्टल हैंडमैड , 32 बोर मय 04 जिंदा कारतूस ,32 बोर लेकर वारदात करने की फिराक में घूम रहे दो मुल्जिम केशव सिंह व अतर सिंह गिरफ्तार।

कंचनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन के अड्डा लालोनी के पास की गई कार्रवाई
धौलपुर पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बचन सिंह मीणा द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, अभियान को लेकर दिनांक 15 -10- 2022 को विजय कुमार सिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत धौलपुर ग्रामीण सैंपऊ के निकटतम सुपर विजन में हेमराज शर्मा उप निरीक्षक थाना अधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में डीएसटी टीम प्रभारी की आम सूचना पर श्री बल्लकेश्वर दत्त एएसआई मय जाप्ता मय डीएसटी टीम के ग्राम मोहन का अड्डा लालौनी के पास से कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है
1.आरोपी केशव सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 26 साल जाति गुर्जर निवासी मोहन का अड्डा लालोनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर के कब्जे से एक अवैध पचपैड़ा 315 बोर में 10 जिंदा कारतूस 315 बोर जप्त किए गए।
2. आरोपी अमर सिंह पुत्र उदयभान उम्र 19 साल जाति गुर्जर निवासी सिंगरावली थाना गढ़ी बाजना जिला भरतपुर के कब्जे से एक पिस्टल हैंडमैड 32 बोर मय 04 जिंदा कारतूस 32 बोर जप्त किए गए
जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0न0 328/2022धारा3/25आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान जारी है। एवं इलाका हाजा में अवैध हथियार रखने/बेचने वालों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान जारी है
पुलिस टीम का विवरण कार्यवाही करते समय
1. श्री हेमराज शर्मा उप निरीक्षक एसएफओ थाना कंचनपुर
2. श्री बल्केश्वर दत्त एएसआई
3. श्री अमर सिंह कानि0 534
4. श्री रामबृज कानि0 1058
5. श्री अजीत कुमार उ0नि0 डीएसटी प्रभारी
6. श्री मुकेश कुमार एचसी 764 डीएसटी
7. श्री योगेश तिवारी एचसी 15 डीएसटी
8. श्री योगेन्द्र कानि0 872 डीएसटी
9. श्री कपिल शर्मा कानि0 998 डीएसटी
10. श्री धर्मेंद्र कानि0 1001 डीएसटी
रिपोर्टर वीरेंद्र सविता
बसई नवाब धौलपुर