ख़बर धौलपुर से
काजल गोस्वामी ने दिखाई प्रतिभा

धौलपुर शहर के वनस्थली उच्च माध्यमिक विद्यालय गौशाला में पढ़ने वाली छात्रा काजल गोस्वामी D/O विजय सिंह गोस्वामी ने RBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में 12 वीं विज्ञान वर्ग अंग्रेजी माध्यम से 90.40% अंक हासिल कर अपना अपने परिवार एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
काजल के माता-पिता एवं अन्य परिवारी जनों ने बेटी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया एवं भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया बेटी आप इसी तरह अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करती रहे। काजल गोस्वामी ने इतने अच्छे अंक प्राप्त करने में अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के गुरुजनों की टीम एवं व्यवस्थापक राजकुमार तोमर सर तथा अपने माता-पिता , अपनी दीदी पूजा गोस्वामी, एवं परमपिता परमेश्वर को दिया। काजल गोस्वामी भविष्य में मेहनत करके डॉक्टर बनना चाहती हैं। काजल की सफलता से खुश होकर के उनके विद्यालय के व्यवस्थापक एवं स्टाफ ने आज विद्यालय बुलाकर सभी छात्राओं के साथ उनको मिठाई खिलाई एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।,
काजल गोस्वामी की सफलता से उत्साहित एवं खुश होकर परिजनों एवं रिश्तेदारों सभी ने भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उनके परिवार में इस समय बेहद खुशी का माहौल