गौशाला में सैकड़ों गायों की हुई मौत जिम्मेदार कौन

लखीमपुर खीरी

गौशाला में सैकड़ों गायों की हुई मौत जिम्मेदार कौन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तहसील निघासन क्षेत्र ग्राम पंचायत धर्मापुर पावरिया गांव में संचालित गौशाला में सैकड़ों गायों की हुई मौत, गौशाला प्रबंधन द्वारा मृत गायों को खुले में शव फिकवा दिए। जहां अब इन मृत गायों को जंगली जानवर व कुत्ते नोच-नौचकर खाएंगे। वही पूरे नाले में जगह-जगह गायों के मृत शरीर पड़ें नजर आ रहे हैं, जिससे साबित होता है कि इन्हें एक साथ लाकर यहां फेंका गया है. वहीं स्थानीय लोगों व में मवेशी चराने वाले लोगों की माने तो गौशाला में गायों की मौतों का यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन आज देखा जाए तो करीब 100से अधिक गायों की मौत ठंड व भूख से हुई है. वही अब उपजिलाधिकारी निघासन इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे है।
गायों की मौत होने पर इसी प्रकार से गौशाला के संचालक मृत गायों के शवों को खुली जगह में फिंकवाते आये है. पर इस बार इतनी बड़ी तादाद में गायों की मौत ने इनकी पोल खोल कर रख दी है। वही अगर हम बजट और पैसों की बात करे तो इस गौशाला के संचालन में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लाखों रूपया का अनुदान सहायता के रूप में तथा लाखों रूपये निजी तौर पर भी संचालकों द्वारा लोगो से जनसहयोग से एकत्रित किया जाता है।

R9 भारत टीवी रामू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!