चंदवारा पश्चिमी पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न l
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट

चंदवारा : चंदवारा पश्चिम पंचायत स्थित डिग्री कॉलेज में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ श्रीमती कनक, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह,जिप सदस्य महादेव राम, उप प्रमुख खुशबू देवी, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव, उप मुखिया बसंती देवी, ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया l मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा की पूर्व सरकार के द्वारा तीसरे चरण में गरीबों के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे ग्रामीणों के बीच रखा और सरकार के योजनाओं के बारे लोगों को
जानकारी दी और कोई भी योजना करवाने के नाम पर कोई भी पैसा मांगा जाता है तो पैसा नहीं देने के लिए कहा l शिविर में सर्वजन पेंशन योजना,अबुआ आवास योजना,बिरसा सिंचाई कूप संवद्धरन योजना,मुख्यमंत्री रोजगार योजना,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री गाड़ी योजना के बारे में लोगो को जानकारी दी गई।वही जिला से आए नुक्कड़ नाटक के लोगों ने गीत एवं नाटक के माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में बताया गया l मौके पर लाभूको के बीच कंबल,धोती साड़ी,साईकिल का चेक, सिंचाई कूप, समृद्धि योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया l वही स्थानीय मुखिया संतोष कुशवाहा की तबीयत खराब होने से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके l कार्यक्रम का संचालक बीएफटी प्रदीप सिंह ने किया l मौके पर अंचल निरीक्षक विशेश्वर पंडित राजस्व कर्मचारी राजकुमार दास डॉक्टर अनीश, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे l