जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में निकाला सरमथुरा फ्लैग मार्च
आमजन को दिया निर्भीक और स्वतंत्र होकर मतदान करने का संदेश
सरमथुरा-विधानसभा आम चुनाव 2023 में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मय जाब्ते एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ सरमथुरा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकला तथा फ्लैग मार्च निकालकर चुनावी के प्रति प्रशासन की सक्रियता का संदेश दिया। मतदाताओं से आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।इसी को लेकर सरमथुरा कस्बे में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक फ्लैग मार्च की अगुवाई करते हुए आमजन को सुरक्षा व शांति का भरोसा दिलाया फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह,उपखंडाधिकारी रेखा मीणा ,सीओ सरमथुरा रविराज,थानाप्रभारी कृपाल सिंह सहित पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों सहित पुलिस बल के जवान एवं अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।
जगदीश सिंह कुशवाहा ब्यूरो चीफ धौलपुर