टेरिटोरियल फाईट में एक बाघ की मौत-शरीर और गर्दन पर गहरे घाव लगे

जिला रायसेन न्यूज़
रिपोर्ट राहुल राजौरिया
मो.9424030592

टेरिटोरियल फाईट में एक बाघ की मौत-शरीर और गर्दन पर गहरे घाव लगे,गौहरगंज क्षेत्र में यह पहला मामला। एसडीओ ने कहा यह रातापानी से बाहर टेरिटोरियल फाइट का पहला मामला,

ओबैदुल्लागंज वन मंडल के अंतर्गत गौहरगंज क्षेत्र की पांजरा बीट में एक बाघ की मौत का मामला सामने आया था। घटना एक शुक्रवार की बतायी जा रही है। आज दोपहर ओबेदुल्लागंज वनमंडल की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ ओबेदुल्लागंज उपेंद्र धाकड़ ने बताया की विभाग को शुक्रवार शाम को ही घटना की सूचना मिल गयी थी। दोपहर को वन्य एवं पशु चिकित्सकों के दल ने मृत बाघ का पोस्टमार्डम किया।
जिसमें उन्होंने प्रथमदृष्टया बड़े बाघ द्वारा टेरीटोरियल फाइट में बाघ की मौत होने की पुष्टि की।सैम्पल लेने के बाद बाघ की बॉडी को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

बड़े बाघ से संघर्ष में हुए मौत-
औबेदुल्लागंज एसडीओ उपेंद्र धाकड़ ने बताया गोहरगंज वन परिक्षेत्र में यह पहला मामला है। संघर्ष में मारे गए बाग की उम्र लगभग ढाई से 3 वर्ष है। क्षेत्र में लगभग 80 बाघों के मूवमेंट रहता है। मृतक बाघ की गर्दन और पीठ पर घाव दांत और पंजों के निशान मिले है। अनुमान है कि किसी बड़े बाघ से इस बाघ का टेरिटोरियल को लेकर संघर्ष हुआ होगा।

डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर लिए सैंपल-
विभागीय अम्ल के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कि वन्य पशु चिकित्सा गुरु दत्त शर्मा और ओबेदुल्लागंज पशु चिकित्सालय से डॉक्टर सतीश चौरे ने मृतक बाघ का पोस्टमार्टम किया। उनके साथ रातापानी अधीक्षक सुनील भारद्वाज,रेंज प्रभारी नीलेश पवार सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थिति थे। मृतक बाग के सैंपल लेने के बाद बॉडी को नियम अनुसार जला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!