जिला ब्यूरो महासमुन्द// खगेश साहू
पिथौरा के पत्रकारों ने नव पदस्थ आईएएस अनुविभागीय अधिकारी हेमंत नंदनवार से सौजन्य मुलाकात कर नगर की समस्या से अवगत कराया
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ नव पदस्थ आईएएस अनुविभागीय अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार से सौजन्य मुलाकात करते छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई द्वारा नगर की समस्याओं से अवगत कराया गया। नगर के समन्वित विकास के संबंध में चर्चा की गई।जिसमें एसडीएम ने पत्रकारों को समस्या दूर करने की बात कही। एस डी एम ने कहा कि
नगर में आम जनता के अधिकार, सुगंम, सरल और सहज रूप से उपलब्ध हो, यह उनकी प्राथमिकता है नगर को स्वच्छ साफ बनाया जाएगा। गौरव पथ कार्य के लिए सहयोग की अपेक्षा की है सौजन्य मुलाकात में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के बलराज नायडू जिला अध्यक्ष महासमुंद गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा, पत्रकार रमेश श्रीवास्तव, अभिषेक राजा शुक्ला, चंद्रशेखर प्रभाकर, राजेश साव, राजकुमार अग्रवाल, राजा बाबू उपाध्याय, आनंद भोई मुख्य रूप से उपस्थित थे।