सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट छतरपुर पलामू
फुटपाथी दुकानदारों के समस्याओं का समाधान हो – इंजीनियर सुरेश कुमार
छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मार्केट एरिया में जो लोग फुटपाथ पर दुकान लगाते है उनमें से कुछ दुकानदारों को नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा दुकान हटाने का निर्देश दिया गया था।
इस समस्या के समाधान के लिए फुटपाथी दुकानदारों ने छतरपुर, नगर पंचायत के चेयरमैन के उम्मीदवार, सुरेश कुमार (इंजीनियर) को संपर्क किया। कुमार ने दुकानदारों की समस्याओं को समझा और तुरंत नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी से इस समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया। कार्यपालक पदाधिकारी और सिटी मैनेजर को समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समस्या को समझा और निर्देश दिया की रोड पर आवा गमन बाधित किए बिना दुकान लगा सकते है। कोई भी दुकानदार रोड किनारे परमानेंट स्ट्रक्चर खड़ा नही करेंगे।
जो समान नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा अपने कस्टडी में लिया गया है वो समान दुकानदारों को वापस कर दिया जाएगा। दुकानदारों ने इंजीनियर साहब को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।