लोकेशन बांदा
रिपोर्ट। शिवविलाश शर्मा
बिग ब्रेकिंग
मछुवारो ने यमुना नदी की ठेकेदारी प्रथा बंद करने के लिए सौंपा ज्ञापन

बांदा।
मछुवारा समुदाय ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया की यमुना नदी की ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए।
मछुवारा समुदाय के दर्जनों लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नवीन मेहता को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया की जनपद फतेहपुर एवं जनपद बांदा में यमुना नदी की मछलियों को पकड़ने के लिए ठेका दे दिया जाता है। ठेकेदारी प्रथा महामारी का रूप धारण करती जा रही है। मछुवारा समुदाय का ठेकेदारों द्वारा उत्पीड़न किया जाता है। मछुवारा समुदाय के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मछुवारा समुदाय अपनी बता उठाने के लिए भयभीत है। ठेकेदारी प्रथा के उत्पीड़न से सहमा हुआ है। कई परिवार आर्थिक तंगी से परेशान है। विनोद कुमार, भरत निषाद, बलकरण, राजेश, देवदत्त निषाद, हनुमान, नरेश कुमार, प्रकाश निषाद आदि मछुवारा समुदाय के लोगो ने यमुना नदी से मछली पकड़ने की ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग की है।