विधायक बलबीर सिंह ने ग्राम पंचायत चुआर के अंतर्गत चन्नी देवी में 20 करोड रुपए की लागत से बनने वाले अरनवाल, गुरेट, भरवांई सननोली, कोहाडछन पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने ग्राम पंचायत चुआर के अंतर्गत पड़ने वाले गांव चन्नी देवी में लगभग ₹20 करोड़ की राशि एशियन डेवलपमेंट बैंक ( A D B) द्वारा स्वीकृत अरनवाल, गुरेट, भरवांई, समनोली, कोहाडछन्न का शिलान्यास किया।
इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सपोरी में लगभग एक करोड रुपए की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना का भूमि पूजन किया गया।
तथा 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अम्व टिल्ला वैहली पेयजल योजना का शिलान्यास व 20 लाख रुपए की लागत से जल भंडारण गंगोटी तथा 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल भंडारण जम्मन कव्वाली का शिलान्यास किया गया।
लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्मित अम्बा दा पदर से वरिंगल सड़क का लोकार्पण तथा इसी कड़ी में कोहाडछन जंक्शन से अम्बा दा पदर जिसका की सुदृढ़ीकरण किया गया है का विधायक बलबीर सिंह ने लोकार्पण किया।
विधायक बलबीर सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व चहुमुखी विकास हुआ है। आने वाले चंद महीनों में इस क्षेत्र की पीने के पानी की मांग को पूरा किया जा रहा है स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।
उन्होंने कहा कि इस दुर्गम जंगली क्षेत्र में कांग्रेस के समय में इस बात का पता नहीं चलता था कि सड़कों में खड्डे हैं या खड्डों में सड़क है। कांग्रेस की सरकार केवल मात्र भ्रष्टाचार में लिप्त रही। उन्होंने कहा कि उनके समय में ही उनके प्रधानमंत्री खुद खुले मंच से कहा करते थे कि केंद्र द्वारा भेजा गया एक रुपए का 15 पैसे ही लाभार्थी तक पहुंचते हैं और इस बात का पता ही नहीं चलता कि 85 पैसे कहां गायब हो गए उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड कायम किए हैं ।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय में किसी भी मंत्री, विधायक या किसी भी भाजपा कार्यकर्ता पर एक नए पैसे का आरोप नहीं लगा है।
उन्होंने कहा कि हमें आगे भी ऐसी विकासात्मक स्वच्छ तथा जनता की सेवा करने वाली सरकार चाहिए जिसके लिए आने वाले समय में आप का साथ होना जरूरी है यह केवल भाजपा में ही संभव है आओ हम सब मिलकर कदम से कदम मिलाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा के साथ आगे बढ़े ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्षा व जिला परिषद सदस्या रजनी मनकोटिया, सरवन सिंह एस सी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य, एडवोकेट हरदीप जस्सल मन की बात के प्रभारी, बिजय सपेहिया ग्राम केंद्र प्रमुख, कृपाल सिंह ग्राम केंद्र प्रमुख, शारदा शर्मा महिला मोर्चा सचिव, यसपाल सिंह ग्राम पंचायत प्रधान चुआर, चमन लाल वूथ प्रधान, बबीता रानी महिला मोर्चा सचिव, आशा देवी सचिव महिला मोर्चा, स्वर्णा देवी महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष, रामपाल शर्मा उपप्रधान ज्वार, गुरदयाल सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, वार्ड पंच राजकुमारी, वार्ड पंच सुरेंद्र शर्मा,Exn होशियार सिंह जल जीवन मिशन,SDO राकेश कुमार आईपीएच,SDO नितिन शर्मा pwd, JE हरवंस लाल IPH, JE गणेश IPH, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित रहें।