सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील हण्डिया
जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित
जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को हण्डिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
सम्पूर