700 बच्चो को दिया यातायत जगरूकता का प्रशिक्षण

R9 भारत संवाददाता आशुतोष त्रिवेदी भैंसदेही बैतूल मध्यप्रदेश
9770073139

700 बच्चो को दिया यातायत जगरूकता का प्रशिक्षण

प्रोजेक्टर में फिल्म दिखा कर किया प्रशिक्षित


जिला मुख्यालय बैतूल में
लगातार हो रही वाहन दुर्घटना घटना के प्रति जागरुक करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज दिनांक 26/07/23 को आर डी पब्लिक स्कूल एवं लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 700 बच्चों को सीट बेल्ट, हेलमेट लगाए जाने संबंधी निर्देश, यातायत के चिन्ह , स्कूल बस से उतरते उतरते चढ़ते समय रखने वाली सावधानियां, बस चलाते समय ड्राइवरों द्वारा रखने वाली सावधानियां , स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल , इलेक्ट्रॉनिक साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल ,स्कूटी आदि चलाने संबंधी दिशा निर्देश , बच्चों द्वारा वाहन चलाए जाने पर होने वाले जुर्माने , विस्तृत पीपीटी एवं ओवर स्पीड चलने से किस प्रकार हादसे होते हैं, के वीडियो फोटो के माध्यम से समझाइश दी गई कितने प्रकार की सड़कें होती हैं अलग-अलग प्रकार की सड़कों पर किस स्पीड से आपको अपने वाहन को चलाना है एवं परिस्थिति वाली जगहों पर कितनी स्पीड पर चलें के बारे में विस्तृत रूप से फोटो वीडियो के माध्यम से समझाइश दी गई ।
महिला एवं बच्चों सम्बंधी हेल्प लाइन नंबर एवम वीडियो फोटो के माध्यम से समझाइश दी गई। इस प्रकार जागरूक किया गया ।
उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन एवं पुलिस विभाग से रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!