उप जिलाधिकारी ने तालाब का किया निरीक्षण , तालाब के आसपास फैली गंदगी व अवैध कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान की लगाई फटकाr ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कन्नौज से अमित मिश्रा की रिपोर्ट
इंदरगढ़ क्षेत्र के जगतापुर गांव मे तालाब का निरीक्षण करने पहुंची उप जिला अधिकारी गरिमा सिंह ने निरीक्षण किया। तालाब के आसपास फैली गंदगी व अवैध कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान की फटकार लगाते हुए दिशा निर्देश दिए। अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाना है। गांव में बने तालाब का निरीक्षण करने पहुंची उप जिला अधिकारी ने निरीक्षण कर ग्राम प्रधान को निर्देश देते हुए अवगत कराया कि 8 दिन के अंदर तालाब की साफ-सफाई व अवैध कब्जे हटाए जाएं।
गांव में बना तालाब अतिक्रमण अवैध कब्जे से परिपूर्ण है। तालाब की कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन तालाब की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। तिर्वा उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह ,क्षेत्रीय लेखपाल के साथ तालाब का निरीक्षण करने पहुंच गई। ग्राम प्रधान को बुलवाकर तालाब के आसपास फैली गंदगी व अवैध कब्जे को लेकर उनकी फटकार लगा दी। ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान तब्बू त्रिपाठी को दिशा निर्देश दिए। जल्द से जल्द अवैध तालाब पर बने कब्जों को हटाया जाए। वही तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कही। तालाब के आसपास फैली गंदगी के बारे में भी अवगत कराया।