रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना सुबह से ही प्रारंभ है।
सभी प्रत्यासी परिणाम का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बड़ाजामदा पंचायत के मुखिया के रूप में अपने दोनों प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ पार्वती देवी मुखिया के रूप में विजयी हुई हैं। पार्वती देवी (गुब्बारा छाप) के विजयी होने पर समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। पंचायत चुनाव में जीत के बाद पार्वती देवी समर्थक दीपक पंजाबी ढाबा के द्वारा वाहेगुरु का पूजन किया गया एवं ढाबा में आने वाले एवं राहगीरों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।