अचानक आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर खाक ।।

अग्नि पीड़िता ने थाने में दी आवेदन ।।

यह घटना माधोपुर पंचायत के रमपुरवा का ।।

मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार की रिपोर्ट ।

बीती रात्रि अचानक आग लगने से हजारों रुपए के मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई । अग्नि पीड़िता ने दी थाने में आवेदन ।आवेदक रामनरेश ठाकुर साकिन माधोपुर टोला रामपुरवा वार्ड नं 1 ने बतया की दिनांक 5/6/22 के रात्रि में अचानक आग लग जाने के चलते घर मे रखा सभी सामग्री करीब हजारों रुपये के जल कर राख हो गई है।जिसमे बेटी शादी करने के लिए फर्नीचर के लिए शीशम की लकड़ी चीरवा कर रखा गया था वह भी जलकर खाक हो गई इस अगलगी में कपड़ा बर्तन अनाज सहित घर की सभी सामग्री जल कर राख हो गई है। आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया । तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गई थी । इस संदर्भ में अग्नि पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन प्रतिवेदित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!