चंदवारा : चंदवारा थाना पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते दो युवकोंको पकड़ा,शराब जब्त। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दो युवकों द्वारा बस से बैग में अंग्रेजी शराब भरकर ले जाने की सूचना चंदवारा थाना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर जांच की गई। इस मामले में संलिप्त दो लोगो की ग्रिफ्तारी हुई है

जिनकी पहचान डब्लू कुमार पिता शिवपूजन देव साकिन मकडुमपुर थाना मकडुमपुर जिला जहानाबाद बिहार व बगेभ मांझी पिता स्व लालमोहन मांझी साकिन समोचक थाना मकडुमपुर जिला जहानाबाद बिहार के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि शराब तिलैया से बरही ले जा रहे थे। अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।