सैपऊ दिनांक 18 जून 2022 को राज उच्च माध्य विद्यालय सैपऊ पर 21 जून 2022 को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस के लिए ग्राम पंचायत के प्रशिक्षकों को प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया !

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरी वंदना के साथ नायब तहसीलदार सैपऊ द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई ! कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार शर्मा द्वारा की गई ! योग प्रोटोकॉल का अभ्यास डॉ दिनेशचंद शर्मा आयुर्वेद विभाग सैपऊ एवं पूर्व कानूनगो एवं योग प्रशिक्षक देवेशकुमार वर्मा द्वारा कराया ! इस दौरान विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ दर्शन सिंह, वरिष्ट कंपाउंडर राजन दास एवं योग शिक्षक हरिओम कुशवाहा सहित अन्य विभागों के योग प्रशिक्षण प्राप्त करने आये कर्मचारी भी उपस्थित रहे ! योग की शुरुआत प्रणवगान एवं प्रार्थना द्वारा की गई ! इसके बाद शिथिलीकरण अभ्यास, योगासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ध्यान, संकल्प एवं शांति पाठ आदि का अभ्यास कराया गया !
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर