मोरवा पुलिस ने रात्रि विशेष अभियान के तहत गस्त के दौरान फरार वारंटी स्थाई वारंटी शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

R9. भारत अमित कुमार पाण्डेय

 

मोरवा पुलिस ने रात्रि विशेष अभियान के तहत गस्त के दौरान फरार वारंटी स्थाई वारंटी शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

2 स्थाई वारंटी के साथ 19 गिरफ्तारी वारंट तामील, 55 लिटर देशी शराब जप्त

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संपूर्ण जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात्रि को मोरवा पुलिस ने रात्रि कांबिंग गस्त के दौरान अनुभाग अधिकारी पुलिस मोरवा कि सतत निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली जब फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मोरवा पुलिस ने 20 से अधिक लोगो को पकड़ा एवं एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में स्थाई वारंटी दादाले उर्फ सुवालाल बैगा निवासी कानुहाड भी शामिल है। जोकि लूट एवं कट्टा निर्माण की फैक्ट्री में गिरफ्तार हुआ था। उस मामले में फरार था जिसमें न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसी के साथ ही विभिन्न धाराओं जिसमें 302, 392 लूट 354 महिला से छेड़छाड़ 452 घर में घुसकर मारपीट करना डकैती चोरी जैसे मामलों में फरार चल रहे वारंटीओं को बीती रात अलग-अलग टीमें बनाकर अलग-अलग गांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

वही मोरवा पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दादाले बैगा के साथ राम लल्लू साकेत, देवी शरण बसोर, अनंतराम खैरवार, प्रदीप पांडे, राजेंद्र खैरवार, प्रतिमान पांडे, सोनू कुमार साहू, प्रदीप उर्फ ढोलक, राम जन्म साकेत, देवकरण बैगा, मोहन नाई सहित अन्य लोग गिरफ्तार हुए।

55 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

वही मोरवा पुलिस ने बीते दिवस को डुमरिया टोला निवासी राम प्रसाद पिता सीताराम साकेत को 55 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही धनाना बॉर्डर शुक्ला मोड़ गोंदवाली बेरियल के पास टीम लगाकर वाहन चेकिंग की गई।
मोरवा नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के सभी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को रात्रि में उनके घर पर जाकर हाजिरी ली गई जिसमें अधिकतर गुंडा निगरानी बदमाश घर पर उपस्थित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!