20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब बिक्री का कारोबार करने वालो के विरुद्ध दिनेशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी.

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब बिक्री का कारोबार करने वालो के विरुद्ध दिनेशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी.


श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने चीता मोबाईल / गश्त मे अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र चाँद सिंह निवासी चितरंजनपुर नम्बर 02 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को बसन्तीपुर से शिवपुर को जाने वाली रोड पर 20 लीटर अवैध शराब खाम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-166/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रंजीत सिह पुत्र चाँद सिह निवासी चितरंजनपुर नम्बर 02 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर
बरामदगी का विवरण
1-एक सफेद रंग के प्लास्टिक की जरीकेन मे 20 ली0 अवैध शराब खाम.
उधम सिंह नगर से ब्यूरों चीफ रामराजा शर्मा की रिपोर्ट R9. भारत T.V

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!