झिरन्या, खरगोनऔर महेश्वर में भी होगी वनवासी लीलाओं की प्रस्तुति

राहुल राठौर झिरन्या
झिरन्या, खरगोनऔर महेश्वर में भी होगी वनवासी लीलाओं की प्रस्तुति

 

16 नवंबर 2022। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत श्रीरामकथा साहित्य में वर्णित वनवासी चरितों पर आधारित वनवासी लीलाएं की प्रस्तुति खरगोन, महेश्वर और झिरन्या में इसी माह आयोजित होगी। प्रस्तुतियों की श्रृखंला में 20 एवं 21 नवंबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन में सांय 7 बजे श्रीरामकथा साहित्य में वर्णित चरितों की लीला प्रस्तुतियां दी जाएगी। यहां 20 नंबर को भक्तिमति शबरी की प्रस्तुति छतरपुर की निर्देशक अंजली शुक्ला द्वारा दी जाएगी। वहीं 21 नवंबर को निषादराज गुह्य की प्रस्तुति टीकमगढ़ के संदीप श्रीवास्तव द्वारा दी जाएगी। इसी प्रकार 21 और 22 नवंबर को इन्हीं के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में सांय 7 बजे भक्तिमति व निषादराज गुह्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। यहां 21 नवंबर को भक्तिमति शबरी की व 22 नवंबर को निषादराज गुह्ा की प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।

इसके अलावा 24 और 25 नवंबर को सांय 7 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय झिरन्या में श्रीरामकथा साहित्य में वर्णित चरितों की लीलाओं पर आधारित भक्तिमति शबरी व निषादराज गुह्य की प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। यहां 24 नवंबर को भक्तिमती शबरी की प्रस्तुति उमरिया की निर्देशक सविता दाहिया द्वारा एवं 25 नवंबर को निषादराज गुह्य की प्रस्तुति कटनी के निर्देशक दुर्गेश सोनी द्वारा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!