महाविद्यालय में अमर बलिदानी बिरसा मुंडा को याद किया

महाविद्यालय में अमर बलिदानी बिरसा मुंडा को याद किया

संवाददाता इदरीश विरानी

 

दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के पत्र के परिपालन में महान अमर बलिदानी एवं जनजाति गौरव कह जाने वाले अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ सुखदेव डोंगरे उपस्थित रहे कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य सिसोदिया के संरक्षण में प्रो राकेश सिसोदिया द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ सुखदेव डोंगरे जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना बैतूल एवं महाविद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ द्वारा अमर शहीद बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई उसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ सुखदेव डोंगरे का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमंत्त निरापुरे द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, बाद में समस्त स्टाफ का छात्रों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमन्त निरापुरे द्वारा अमर शहीद बिरसा मुंडा के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला और जनजातीय कार्य के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष एवं योगदान को याद किया, मुख्य अतिथि डॉ सुखदेव डोंगरे ने छात्रों को बिरसा मुंडा द्वारा जनजातीय अधिकारों एवं उनके हित मे किए गए कार्यों से परिचित कराया साथ ही समस्त छात्रों सहित स्टाफ को बिरसा मुंडा द्वारा संघर्ष के दौरान दिए गए नारे *उल उलान, उल उलान* नारे के साथ अमर शहीद *बिरसा मुंडा अमर रहे बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाते हुए जय घोष कराया, अंत में अध्यक्षीय संबोधन देते हुए डॉ सिसोदिया ने कहा बलिदानी बिरसा मुंडा युवाओं में क्रांति कि नई मशाल जलाकर जनजातीय लोगों को अपने हितों के लिए संगठित होना एवम लड़ना सिखाया,कार्यक्रम में बोलते हुए छात्र दीपक साहू द्वारा भी बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ साहेबराव झरबड़े द्वारा बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम मे प्रो कौशल किशोर कुशवाहा प्रो भूंपेद्र पाटणकर,डॉ देवकृष्ण मगरदे ,डॉ दामोदर झारे पीयूष राठौर रामभगत यादव सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्र मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!