हर बूथ पर हमारी विजय हो आज यह संकल्प लेते हैं -जिला महामंत्री..

हर बूथ पर हमारी विजय हो आज यह संकल्प लेते हैं -जिला महामंत्री

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा— भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश व्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम आज बैतूल जिले के दामजीपुरा मंडल के शक्ति केंद्र दामजीपुरा में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं मां भारती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर किया गया वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र स्तर पर जो पन्ना प्रमुख पन्ना समिति बूथ समिति बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र पंच परमेश्वर टीम एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता को उपस्थित होना था जिसमे समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में जिला महामंत्री राहुल चौहान जी के नेतृत्व में रस्सा खींच,कब्बड्डी,एवं बोरा दौड़ चम्मच दौड़ से खेल खिलाये गए जिससे कार्यकताओ में नई ऊर्जा का संचार हो सके कब्बड्डी खेल खेलने वालों में भीमपुर जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे, मंडल प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान शामिल हुए मंचासीन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भूरा यादव के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया,एवं मंडल प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा संगठन की जानकारियां प्रदान की गई कैसे भाजपा ने अपनी दो सीट से सुरुवात की ओर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी वही जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे के द्वारा सरकार की योजनाओं को विस्त्रत समझाते हुए बताया की आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसने हमारा चहुमुखी विकास किया हर गरीब की इच्छा पूरी की है हमको हमारे कागज की पूर्ति करके रखना चाहिए कांग्रेश के लोगो का काम सिर्फ झूट बोलना होता हैं कभी किसी गरीब की चिंता नही की कांग्रेश ने अब बोलते हैं सरकार बनी तो माताओ को 1500 देंगे कभी 2 लाख का भी झूटा प्रलोभन दिया था मैं उनको बताना चाहता हु की सुनो कांग्रेशि तुम क्या 1500 दोंगे हमारे मुख्यमंत्री तो जून से ही 1000 रुपये हमारी माता बहनों को दे रहे हैं वही क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गुरदीप सलूजा टीटू सरदार ने भी कहा की एक टाइम था जब हम लोग 50 किलोमीटर तक पैदल चलकर भीमपुर पहुंचते थे अब देखिए गांव-गांव मोहल्ले मोहल्ले सड़क बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है आज हमारी माता बहनों को कीचड़ में ख़बना नही पड़ता है महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीतू ककोडिया के द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री माननीय प्रधानमंत्री की योजनाओं की जानकारी प्रदान की अंत मे विस्तार से भाजपा के जिला महामंत्री राहुल चौहान ने बताया की कैसे कमलनाथ ने हमारी प्रदेश की जनता को गुमराह किया 15 महीने में किया कुछ नही बस लाल फार्म गुलाबी फार्म भरवाया कभी कहते हैं ढोर चराने की ट्रेनिंग देंगे कभी बेरोजगारी भत्ता देंगे किया कुछ नही इनका एक नेता कहता है इधर से आलू डालो उधर से सोना निकालो कभी आटा को लीटर में बोलता है बोलने की समझ नही है और कही भी कुछ भी बोलना बस वही काम है इसलिए इन झुटे लोगो के बहकावे में कभी मत आना आप लोगो ने देखा होगा पूर्व में हमारा दामजीपुरा क्षेत्र कैसे कालापानी कहा जाता था और आज हम देख सकते हैं कैसे चहुमुखी विकास हुआ है और विकास की गंगा बही है हम लोग देखते थे की कैसे हमे दूर दूर तक पैदल जाना पड़ता था अंधेर में रहना पड़ता था हमारा किसान कभी अपनी उपज मंडी तक नही ले जा पाता था ओर आज आप देख सकते हो किसान मंडी भी जा रहा है उसे उसकी फसल का उचित दाम मिल रहा है उसे खाद बीज कृषि ऋण सब कुछ मिल रहा है और आज सरकार किसानों का ब्याज भी माफ कर रही है लॉडली बहना योजना हो लॉडली लक्ष्मी योजना हो किसान सम्मान निधि हो संबल योजना हो आयुष्मान योजना हो उज्वला योजना हो छात्रवृत्ति योजना अनगिनत योजना का लाभ सरकार हमे दे रही है और हर गरीब का पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो पाया है आज हम सबको संकल्प लेना है हमारा बूथ हमको जीतना है वही ग्राम चिल्लोर में भी बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया जंहा पर पूर्व विधायक महेंद्रसिंह चौहान जी उपस्थित हुए एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय संकल्प अभियान पर सपथ दिलाया गया समस्त पूरे कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रेखा पांशे,सहकारी समिति अध्यक्ष उषा चौहान,सरपंच अनिल उइके, अमरसिंह साईचार, नारायण पाटिल,सुनील भलावी,स्यामलाल इरपाचे,भैयालाल डिकारे,दुर्गा मंसाराम चौहान, किशोरी ठाकरे,जुगल जायसवाल, भागवत ठाकुर,भिक्खु सोनी,एवं समस्त कार्यकर्ताओं महिला पुरूष उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!